
बजट से पहले शेयर मार्केट में हाहाकार, 550 अंक से ज्यादा गिरा निफ्टी, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा
AajTak
शेयर बाजार लगातार 5 दिनों से गिर रहा है. पिछले सप्ताह सोमवार को मामूली बढ़त में रहने के बाद हर रोज शेयर मार्केट में गिरावट आई. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 3.50 फीसदी तक नीचे आ गए. यह गिरावट ऐसे समय आ रही है, जब नया बजट महज एक सप्ताह दूर है. अगले सप्ताह के दूसरे दिन ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं.
Share Market Bloodbath: बजट से पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में हाहाकार मच गया. दिन के कारोबार में निफ्टी (Nifty) में 550 अंक से अधिक की गिरावट आई तो सेंसेक्स (Sensex) 19 सौ अंक से ज्यादा टूट गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












