
'बजट में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव क्यों?', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से पूछा सवाल
AajTak
शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं. इसके अलावा, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बजट नहीं बल्कि सरकार बचाव योजना की घोषणा की गई है. महाराष्ट्र को बजट में फिर से नजरअंदाज किया गया. महाराष्ट्र सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करता है, फिर भी उसे उचित हिस्सा नहीं मिलता.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











