
बजट में चाबहार पोर्ट के लिए फंडिंग नहीं, अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
बजट में चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए कोई फंड आवंटित नहीं किया गया है. साथ ही बांग्लादेश को मिलने वाली सहायता में 50% की कटौती की गई है, जबकि भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका को सहायता जारी है. कुल विदेशी सहायता में 4% वृद्धि हुई है. भारत अमेरिका के साथ बातचीत कर विकल्प तलाश रहा है.
बजट 2026-27 में भारत ने विदेशी विकास सहायता (ओवरसीज डेवलपमेंट असिस्टेंस) में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. इस बार बजट में चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए कोई भी विशेष फंड आवंटित नहीं किया गया है जो ईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बीच भारत की सतर्क नीति को दिखाता है. इसके अलावा बजट में बांग्लादेश को मिलने वाली सहायता में भी 50 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है.
साथ ही बजट में पड़ोसी देशों को दी जाने वाली सहायता में भी बदलाव किया है. बांग्लादेश को भारतीय विदेशी सहायता में सबसे ज्यादा कटौती हुई- पिछले साल के 120 करोड़ रुपये से घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया गया, यानी 50% की कमी. पिछले आवंटन में से केवल 34.48 करोड़ रुपये ही जारी किए गए थे. ये कटौती भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव को दर्शाती है, खासकर 2024 से जारी गिरावट के बीच. दूसरी ओर भूटान भारत से सबसे अधिक सहायता प्राप्त करने वाला देश बना हुआ है. उसके बाद नेपाल, मालदीव और श्रीलंका आता है. कुल मिलाकर, भारत की 'देशों को सहायता' मद में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये हो गई है.
INSTC का अहम हिस्सा है चाहबार
चाबहार पोर्ट भारत और ईरान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा महत्वपूर्ण बंदरगाह है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को मजबूत करना है. दोनों देशों ने इसे इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) में शामिल करने की वकालत की है. INSTC एक 7,200 किलोमीटर लंबा मल्टी-मोडल परिवहन प्रोजेक्ट है जो भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल ढुलाई को आसान बनाएगा. वहीं, पिछले सालों में भारत ने ईरान के दक्षिणी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित इस प्रमुख कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के लिए सालाना 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. लेकिन 2026-27 के बजट में इस मद के लिए शून्य आवंटन किया गया है. पिछले साल के संशोधित अनुमानों में ये राशि 400 करोड़ रुपये तक बढ़ाई गई थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह हटा दिया गया.
ट्रंप की चेतावनी बता दें कि सितंबर 2025 में अमेरिका ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन भारत को चाबहार प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए छह महीने की छूट (वेवर) दी गई थी. ये छूट 26 अप्रैल 2026 को खत्म हो रही है. ट्रंप प्रशासन ने तेहरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी भी दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था कि भारत चाबहार से जुड़े मुद्दों पर वाशिंगटन के साथ सक्रिय बातचीत कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, भारत प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न विकल्प तलाश रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







