
बच्चों पर खुलेआम गोलीबारी, लाखों बने शरणार्थी... दो जनरलों की लड़ाई में कैसे पिस रहा ये देश
AajTak
अफ्रीकी देश सूडान में एक साल से गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है. इस बीच ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी रिपोर्ट में वहां नरसंहार होने का दावा किया है. ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि RSF और उसके सहयोगी गैर-अरबी लोगों को निशाना बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मसालित और गैर-अरबी लोगों पर टॉर्चर किया जा रहा है.
भारत से लगभग पांच हजार किलोमीटर दूर सूडान में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं वहां के हालातों पर चिंता जता चुकी हैं. इस बीच ह्यूमन राइट्स वॉच ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सूडान में हो रहे कथित 'नरसंहार' का दावा किया गया है.
सूडान में एक साल से ज्यादा लंबे वक्त से सिविल वॉर छिड़ा हुआ है. अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जबकि लाखों विस्थापितों की तरह जी रहे हैं.
ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट में बताया गया है कि सूडान के पश्चिमी दारफुर शहर के अल-जेनिना में कथित नरसंहार हुआ है. दावा है कि पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) और उसके अरब सहयोगी अल-जेनिना में जातीय नरसंहार कर रहे हैं. यहां मसालित और गैर-अरब समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है.
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले साल अल-जेनिना में 15 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. 218 पन्नों की रिपोर्ट में HRW ने बताया है कि अप्रैल से नवंबर 2023 के बीच हजारों लोग मारे गए हैं, और लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं. इतना ही नहीं, बच्चों को भी नहीं बख्शा जा रहा है. लाइन में खड़ा करके बच्चों को गोली मार दी जा रही है.
जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच HRW ने चाड, युगांडा, केन्या और साउथ सूडान के 220 से ज्यादा लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है. इसके अलावा 120 से ज्यादा फोटो-वीडियो, सैटेलाइट तस्वीरों और दस्तावेजों का एनालिसिस भी किया है.
बच्चों पर गोलीबारी!

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








