
बच्चों को मोबाइल थमाया और झील में कूद गई मां, हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या
AajTak
हैदराबाद के हुसैन सागर झील में 29 वर्षीय महिला वसंथा ने आत्महत्या कर ली. वह अपने दो बच्चों को टैंक बंड लेकर आई थी, बच्चों को मोबाइल देकर खेलने को कहा और झील में कूद गई. मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव निकाला. महिला की पहचान बच्चों के पास मौजूद मोबाइल से हुई. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
हैदराबाद के हुसैन सागर झील से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 29 वर्षीय वसंथा के रूप में हुई है, जो पहाड़ी शरीफ की रहने वाली थी. आत्महत्या से पहले वसंथा अपने दोनों बच्चों को लेकर टैंक बंड पहुंची थी.
बताया गया कि वसंथा ने पहले अपने बच्चों को मोबाइल फोन देकर खेलने को कहा और इसके बाद अचानक हुसैन सागर झील में कूद गई. यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ लोगों ने देख ली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
यह भी पढ़ें: न्यू ईयर जश्न में नशे पर वार! हैदराबाद में एंटी-ड्रग ऑपरेशन, चार DJ समेत पांच पॉजिटिव
परिवार की जिम्मेदारी उठा रही थी वसंथा
वसंथा के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा सात साल का है और कक्षा दो में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा करीब साढ़े तीन साल का है और घर पर ही रहता है. वसंथा के पति लक्ष्मण की चार साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ मां और भाई के पास रह रही थी.
पति की मौत के बाद वसंथा ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी. वह रोज मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी. परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण बताई जा रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







