
'बच्चों के लिए मैं समझौता करने को भी तैयार', आजतक के खास बातचीत में SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक का झलका दर्द
AajTak
SDM ज्योति मौर्य, पति आलोक मौर्य और प्रेमी मनीष दुबे वाला मामला इन दिनों चर्चा में है. मनीष और पत्नी ज्योति को लेकर आलोक ने आजतक से खास बातचीत की है. आलोक ने कई बातें कही हैं. आलोक का कहना है कि उसे विश्वास है कि कोर्ट उसके पक्ष में फैसला सुनाएगा.
SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य से आजतक की खास बातचीत हुई है. इस दौरान आलोक से कई सवाल किए गए, जिनका उन्होंने जबाव दिया है. पत्नी SDM ज्योति मौर्य के साथ-साथ ही ज्योति के प्रेमी मनीष दुबे को लेकर भी अलोक ने खुलकर चर्चा की है. इस दौरान आलोक ने अपने बच्चों से नहीं मिल पाने की बात भी कही. साथ ही कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए वह ज्योति के साथ समझौता करने के तैयार है.
'तीसरे शख्स के कारण मेरा परिवार टूट गया'
आजतक से खास बातचीत में SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने कहा कि पति-पत्नी के बीच में झगड़े होते हैं, लेकिन एक तीसरे शख्स के कारण मेरा परिवार टूट गया और आज सब खत्म हो गया.
आलोक कहते हैं कि साल 2010 में हमारी शादी हुई थी. शादी से पहले ज्योति और मैं रिलेशन में थे. सब कुछ ठीक चल रहा था. हमारी शादी आपसी रजामंदी से परिवार के साथ हुई थी और शादी के बाद ज्योति पढ़ना चाहती थी. इसलिए मैंने मदद की. साल 2015 में एग्जाम पास करके वह अधिकारी बनी थी.
'ज्योति ने नहीं रखा किसी का मान'
हर तरीके से मैंने कम तनख्वाह होने के बावजूद भी ज्योति की पढ़ाई के लिए सहयोग किया. प्रयागराज में रहते हुए ज्योति को अधिकारी बनाने में मेरे परिवार ने मदद की, लेकिन बाद में ज्योति ने किसी का मान नहीं रखा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










