
बच्चे को लेकर खतरनाक ऊंचाई पर कैंप करने पहुंचा कपल, पुलिस ने लगाया फाइन
AajTak
इंग्लैंड में एक कपल अपने छोटे बच्चे के साथ कैंपिंग करने के लिए गए लेकिन इन्हें शायद ही अंदाजा था कि हॉलीडे मनाने के चक्कर में उन्हें जबरदस्त विवाद झेलना पड़ जाएगा. दरअसल ये कपल स्टेथस नाम की जगह पर कैंप करने के लिए पहुंचा था. यहां पहुंचकर इन लोगों ने 280 फीट की ऊंचाई पर खतरनाक तरीके से अपने कैंप को लगाया हुआ था
इंग्लैंड में एक कपल अपने छोटे बच्चे के साथ कैंपिंग करने के लिए गए लेकिन इन्हें शायद ही अंदाजा था कि हॉलीडे मनाने के चक्कर में उन्हें जबरदस्त विवाद झेलना पड़ जाएगा. दरअसल ये कपल स्टेथस नाम की जगह पर कैंप करने के लिए पहुंचा था. यहां पहुंचकर इन लोगों ने 280 फीट की ऊंचाई पर खतरनाक तरीके से अपने कैंप को लगाया हुआ था जिससे इस कपल और उनके बच्चे के लिए ही खतरा पैदा हो गया था. नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में रातभर कैंप लगाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. ये लोग ना केवल अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे थे बल्कि अगर यहां लैंडस्लाइड जैसे हालात पैदा हो जाते तो ये लोग अपनी वजह से यहां मौजूद इमरजेंसी सर्विस की जान को भी खतरे में डाल सकते थे. पुलिस ने कहा कि डोन्कास्टर में रहने वाली 27 साल की महिला और मिडिलस्बर्ग में रहने वाले 30 साल के इस शख्स पर कोरोना वायरस गाइडलाइन्स को तोड़ने के चलते फाइन भी लगाया गया है. इस कैंप की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आसपास किसी तरह की इंसानी आवाजाही नहीं है और इस पहाड़ के आसपास सिर्फ इसी कपल का टेंट मौजूद है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












