
बच्चे के पेट में मिले 52 मैग्नेटिक बॉल, एक्सरे देख डॉक्टर्स रह गए हैरान!
AajTak
एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि मैग्नेट बॉल्स का झुंड बच्चे की आंत में फंसा है. इसके बाद 5 साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां ऑपरेशन के जरिए बॉल्स को बाहर निकाला गया. डॉक्टरों को उसकी आंत (Bowel) को पांच जगहों पर काटना पड़ा क्योंकि उनमें मैग्नेट बॉल्स फंस गए थे.
पेट दर्द की शिकायत के बाद 5 साल के एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां जांच में ऐसी बात पता चली कि डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. डॉक्टरों को बच्चे के पेट का आपातकालीन ऑपरेशन करना पड़ा. ऑपरेशन से उसके पेट से 50 से अधिक खिलौने वाली मैग्नेट बॉल्स निकाली गईं.
द मिरर के मुताबिक, बच्चे का नाम जूड फोले है और वह ब्रिटेन के वेल्स के Merthyr Tydfil का रहने वाला है. फोले खेल-खेल में 52 मैग्नेट बॉल्स निगल गया था. अगस्त में उसे पेट दर्द की शिकायत हुई तो डॉक्टरों के पास ले जाया गया. हालांकि, तब डॉक्टरों को कुछ भी गंभीर नहीं लगा और उन्होंने फोले को घर भेज दिया.
लेकिन कुछ ही दिन बाद दर्द बढ़ने लगा और फोले बीमार पड़ गया. ऐसे में उसकी मां लिंडसे ने उसे मेरथायर टायडफिल के प्रिंस चार्ल्स अस्पताल ले जाने का फैसला किया. यहां भी शुरुआती जांच में कुछ भी असामान्य नहीं दिखा. लेकिन जब फोले के पेट का एक्स-रे हुआ तो सच्चाई सामने आ गई. एक्स-रे में पेट के अंदर गोलाकार आकृति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी.
बाद में पता चला कि ये आकृति मैग्नेट बॉल्स का झुंड है, जो उसकी आंत में फंसा था. इसके बाद 5 साल के फोले को चिल्ड्रन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां ऑपरेशन के जरिए मैग्नेट बॉल्स को बाहर निकाला गया.
फोले की मां लिंडसे ने कहा- ऑपरेशन जटिल था. मुझे लगा जैसे मैं फोले को खो दूंगी. हालांकि, वह भाग्यशाली रहा कि उसका ऑपरेशन उसी दिन कर दिया गया. लेट होने पर यह घातक हो सकता था. आप किसी बच्चे के खिलौने से इतना बुरा होने की उम्मीद नहीं कर सकते.
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों के अस्पताल के डॉक्टरों को फोले की आंत (Bowel) को पांच जगहों पर काटना पड़ा क्योंकि उनमें मैग्नेट बॉल्स फंस गए थे.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












