
बच्चे के तालू में निकला छेद, देखकर अस्पताल पहुंची मां, सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
महिला बच्चे के मुंह में तालू में कथित छेद को देखकर बेहद घबरा गई. महिला ने कहा बेटे के मुंह (तालू) में छेद देखकर मैंने उसे छूने की कोशिश की, लेकिन पति ने उसे रोक दिया. महिला के मुताबिक, 'यह देखकर 'मैं कांप रही थी, पसीना आ रहा था.'
एक मां के लिए उसका बच्चा कितना मायने रखता है ये पूरी दुनिया जानती है. बच्चे को अगर एक खरोंच भी आ जाए तो ऐसा लगता है मां की ही जान निकल जाएगी. कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में जहां एक 24 साल की महिला बैकी स्टाइल्स उस समय घबरा गईं जब अपने 10 महीने के बेटे हार्वे की नैपी बदल रही थीं और उसी दौरान उसके मुंह के अंदर एक 'छेद' देखा. बच्चे के मुंह में यह छेद महिला को उसके तालू में नजर आया था. हालांकि जब इसकी सच्चाई आप जानेंगे तो आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी. (Credit: Becky Stiles) बच्चे के मुंह में तालू में कथित छेद को देखकर महिला बेहद घबरा गई. महिला ने कहा कि बेटे के मुंह (तालू) में छेद देखकर मैंने उसे छूने की कोशिश की, लेकिन पति ने उसे रोक दिया. महिला के मुताबिक, यह देखकर 'मैं कांप रही थी, पसीना आ रहा था. हमने उस पर एक टॉर्च लगाई, जिस पर उसके पिता ने कहा, "यह क्या है?" इसके बाद 'मैंने अपनी मां को फोन किया जिन्होंने मुझे 111 पर फोन करने के लिए कहा और जब मैं जवाब का इंतजार कर रही थी तो मेरे पिताजी ने मुझे सीधे अस्पताल ले जाने के लिए कहा. (Credit: Becky Stiles) अस्पताल में डॉक्टर के देखने से पहले एक नर्स ने बच्चे के मुंह को खोलकर देखा. उसके मुंह में उसी कथित छेद वाली जगह से चमक निकल रही थी. नर्स ने जब और करीब जाकर देखा तो पता चला कि बच्चे की मां जिसे छेद समझ रही थी असल में वो एक हानिरहित स्टीकर था जो किसी तरह बच्चे के तालू से चिपक गया था. (Credit: Becky Stiles)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












