
बच्चे की हंसी पर फिदा हुआ इंटरनेट, मिला 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज, ट्रेन के AC कोच का वीडियो वायरल
AajTak
ट्रेन में सफर करते हुए अक्सर लोग झगड़ा करते दिख जाते हैं. कभी सीट को लेकर, कभी लगेज को लेकर। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे.
ट्रेन में सफर करते वक्त अक्सर लोग सीट और लगेज को लेकर बहस करते दिख जाते हैं। कई बार यात्रियों के बीच झगड़े इस कदर बढ़ जाते हैं कि वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. कई भीड़ ट्रेन पर चढ़ने के लिए बवाल करते भी दिख जाती है. लेकिन इस बार ट्रेन कोच से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो नवजात मासूम को मां से बातचीत का वीडियो है.
सीट पर लेटा बच्चा और मां की मजेदार नोकझोंक
वीडियो ट्रेन के AC कोच का है. इसमें एक नन्हा बच्चा अपनी मां की सीट पर आराम से फैलकर लेटा हुआ नजर आता है तभी उसकी मां मुस्कुराते हुए मजाक में कहती है–उठो बेटा, ये मेरी सीट है... पापा कहां बैठेंगे, मम्मा कहां बैठेंगी?
मां की बात सुनते ही बच्चा खिलखिलाकर इतनी जोर से हंसता है कि पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है. उसकी मासूम हंसी इतनी प्यारी है कि देखने वाले भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे.
1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
करीब 28 सेकंड का यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया. अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर दिल खोलकर प्यार जता रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












