बचपन से ही कैमरे से प्यार कर बैठे थे दानिश, ऐसा रहा जामिया से पुलित्जर तक का सफर
AajTak
जामिया मिलिया इस्लामिया से सटी गफ्फार मंजिल कॉलोनी में मातम-सा पसर गया है. सबका चहेता दानिश उन्हें छोड़कर चला गया है. दानिश सिर्फ उनकी कॉलोनी में रहने वाला कोई आम इंसान नहीं बल्कि सच्चाई का वो अफसाना था जो उन्हें हमेशा याद रह जाएगा. आइए जानते हैं दानिशमंद और होनहार दानिश का अब तक का सफर....
आज दुनिया भर में कंधार में वहां के हालात का कवरेज करने के दौरान मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की चर्चा हो रही है. फोटो के जरिये सच कहने वाले इस जुनूनी फोटो पत्रकार के मृत शरीर की फोटो आंखों के सामने छा गई है. हाथों में प्रेस लिखी हुई जैकेट लिए जमीन पर खून में लथपथ लेटे दानिश मानो बता रहे हैं कि उन्होंने हम सब तक सच पहुंचाने के लिए आज खुद को ही तस्वीर में ढाल दिया है. उनके जाने के बाद से जामिया मिलिया इस्लामिया से सटी गफ्फार मंजिल कॉलोनी में मातम-सा पसर गया है. सबका चहेता दानिश उन्हें छोड़कर चला गया है. दानिश सिर्फ उनकी कॉलोनी में रहने वाला कोई आम इंसान नहीं बल्कि सच्चाई का वो अफसाना था जो उन्हें हमेशा याद रह जाएगा. आइए जानते हैं दानिशमंद और होनहार दानिश का अब तक का सफर.... दानिश के पिता प्रो. अख्तर सिद्दीकी जामिया मिलिया इस्लामिया से रिटायर्ड हैं. प्रो. अख्तर सिद्दीकी यहां शिक्षा संकाय के डीन थे. वो राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के निदेशक भी थे. दानिश का बचपन जामिया के बगल में स्थित गफ्फार मंजिल कॉलोनी में बीता. थोड़े बड़े हुए तो दिल्ली की गलियों की खूबसूरती उन्हें बहुत भाने लगी. इसके अलावा उन्हें चेहरों में झलकते इमोशंस को कैद करने की ललक होती थी. फिर जब हाथ में कैमरा आया तो उन्होंने जान लिया कि यही वो चीज है जिसके जरिये वो ऐसी कहानी गढ़ सकते हैं जिसे लोग भावों के माध्यम से पढ़ें. फिर क्या था इसी दिशा में उन्होंने पढ़ाई और अध्ययन शुरू कर दिया.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











