
बचपन के दोस्त की मौत के बाद उसके घर पहुंची लड़की, मिली ऐसी चीज फूट-फूटकर रोने लगी
AajTak
इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उसके घर पर एक ऐसी चीज देखी, जिससे वो इमोशनल हो गई. वो अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी. दोनों बचपन के दोस्त थे. बीते 11 साल से साथ थे.
एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड की मौत के बाद उसके घर पर ऐसी चीज मिली, जिसे देखते ही उसका पूरा परिवार हैरान रह गया. उसके 25 साल के बॉयफ्रेंड नाथन शोल्ज की मंगलवार को रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी. मामला ऑस्ट्रेलिया का है. मौत वाले दिन ही रात के वक्त नाथन की गर्लफ्रेंड बियांका सोनटैग अपने परिवार के साथ उनके घर गईं. उन्हें यहां एक अंगूठी मिली, जिसे देख सब इमोशनल हो गए.
नाथन अपने साथ ये अंगूठी अगले हफ्ते छुट्टियों पर फिजी लेकर जाने वाला था. सबका ऐसा मानना है कि वो अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड बियांका को इस दौरान अंगूठी देकर प्रपोज करते. बियांका के पैरेंट्स का कहना है कि नाथन बेहद रोमांटिस तरीके से उनकी बेटी को प्रपोज करने की योजना बना चुके थे. हालांकि बियांका को प्रपोज करने से पहले ही उनकी मौत हो गई. वो एक ट्रक ड्राइवर थे.
11 साल से साथ थे दोनों
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नाथन ने जुलाई 2021 में डीजल सर्विस टेक्नीशियन के तौर पर एक कंपनी में काम करना शुरू किया. इसके बाद वो ट्रक ड्राइवर का काम करने लगे. रोड एक्सिडेंट के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची. मामले में जांच शुरू कर दी गई है. बियांका का कहना है कि वह बीते 11 साल से नाथन के साथ थीं. वो उनके सबसे अच्छे दोस्त थे. बियांका के परिवार के लिए भी नाथन उनके अपने बेटे जैसे थे.
इन दोनों की मुलाकात हाई स्कूल में हुई थी. नाथन पढ़ाई में काफी अच्छे थे. अब बियांका उनके जाने पर काफी दुखी हैं. उनका कहना है, 'वो हमेशा हमारे दिलों में रहेगा.' वहीं नाथन जिस कंपनी में काम करते थे, उसने भी उनकी मौत पर संवेदना प्रकट की है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












