
बचपन का ख्बाव बुढ़ापे में हुआ पूरा, बार्बी डॉल पाकर रोने लगी दादी, Video वायरल
AajTak
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक दादी अपनी छोटी सी पोती से गिफ्ट में बार्बी डॉल पाकर बेहद भावुक हो गई और उसे खोलते हुए रोने लगीं. यह वीडियो ब्राजील का हैं जहां एक वृद्ध महिला की बचपन से ही बार्बी डॉल से खेलने की इच्छा थी लेकिन समय और परिस्थितियों की वजह से उसकी ये इच्छा उस वक्त पूरी नहीं हो पाई.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं होता है. अब एक ऐसा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. भले ये वीडियो भारत का नहीं है लेकिन एक दादी की आंखों में अपने बचपन का शौक पूरा होने की जो खुशी दिखेगी वो जरूर आपको पसंद आएगा. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक दादी अपनी छोटी सी पोती से गिफ्ट में बार्बी डॉल पाकर बेहद भावुक हो गईं और उसे खोलते हुए रोने लगीं. यह वीडियो ब्राजील का है जहां एक वृद्ध महिला की बचपन से ही बार्बी डॉल से खेलने की इच्छा थी लेकिन समय और परिस्थितियों की वजह से उसकी ये इच्छा उस वक्त पूरी नहीं हो पाई. अपने परिवार के सदस्यों के बीच पोती से तोहफे में बार्बी डॉल पाकर दादी इस कदर खुश हुई कि आंखों से आंसू बहने लगे. वीडियो में आप सौफ तौर पर देख सकते हैं कि गिफ्ट पाकर उस दादी को उसे खोलने की वैसे ही उत्सुकता थी जैसे बच्चों को होती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












