
बंधक बनाया, जासूसी कराई, रिवॉल्वर दिखाया और जहर दिया... Ex DGP पर 'कातिल' पत्नी के संगीन आरोप सुन दंग रह जाएंगे!
AajTak
Ex DGP Murder Case: बंगलुरु में कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओम प्रकाश का उनके घर में ही कत्ल हो गया. कातिल कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी पल्लवी निकली. वारदात के बाद उसने खुद ही पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दी. पुलिस ने पल्लवी और उसकी बेटी कृति को गिरफ्तार कर लिया है.
बंगलुरु में कर्नाटक के रिटायर्ड डीजीपी ओम प्रकाश का उनके घर में ही कत्ल हो गया. कातिल कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी पत्नी पल्लवी निकली. वारदात के बाद उसने खुद ही पुलिस को कॉल करके इसकी सूचना दी. पुलिस ने पल्लवी और उसकी बेटी कृति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतक के बेटे कार्तिकेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 103(1)(3)(5) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस हिरासत में मां और बेटी से पूछताछ की जा रही है.
इसी बीच पल्लवी का एक व्हाट्सप मैसेज सामने आया है. कर्नाटक के पुलिस अफसरों के ग्रुप में भेजे गए इस मैसेज में उसने अपने पति ओम प्रकाश पर संगीन आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही ग्रुप में शामिल पुलिस अधिकारियों से पति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. यह भी दावा किया गया है कि उसके पति के पास एक रिवॉल्वर था, जिसे दिखाकर वो उसे जान से मारने की धमकी देते थे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को घर के अंदर बंधक बनाकर रखा हुआ था.
पल्लवी ने व्हाट्सप मैसेज में लिखा है, ''मैं एक बंधक हूं. मैं जहां भी जाती हूं ओम प्रकाश के एजेंटों की निगरानी में रहती हूं. मैं उनसे सालों से अलग रहने के लिए कह रही हूं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मैं जहां भी जाती हूं, खाना-पानी में जहर मिलाकर दिया जाता है. घरेलू नौकरों को जहर देने के लिए कहा जाता है. यहां तक कि स्विगी और जोमैटो डिलीवरी भी मिलावटी है. पैसा सब कुछ इतना आसान बना देता है. सत्ता भ्रष्ट करती है. इसके साथ धन की शक्ति भी हो, तो कोई कुछ भी कर सकता है.''
इसके साथ ही पल्लवी ने अपने पति ओम प्रकाश पर पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का सदस्य होने का आरोप भी लगाया है. उसका कहना है कि वो और उसकी बेटी पीड़ित है. उसने लिखा है, ''यदि मेरी बेटी और मुझे कुछ हो जाता है. चाहे यह स्वाभाविक हो या आकस्मिक, मेरे पति इसके लिए जिम्मेदार होंगे. मुझे सहना होगा. चुपचाप. यह बहुत दर्दनाक है.'' पल्लवी की इन बातों से जाहिर होता है कि उसका अपने पति के साथ गहरा विवाद चल रहा था. दोनों के रिश्ते असमान्य हो चुके थे.
यही वजह है कि 20 अप्रैल को हुए झगड़े के दौरान पल्लवी ने लाल मिर्च का पाउडर झोंकने के बाद चाकू से रिटायर्ड डीजीपी ओम प्रकाश को मौत की नींद सुला दिया. वारदात से पहले ओम प्रकाश दोपहर में लंच कर रहे थे. वह अपनी प्लेट में दो तरह की मछलियां लेकर डाइनिंग टेबल पर बैठे थे. उसी समय आरोपी पल्लवी ने झगड़ा किया और चाकू से उन पर वार कर दिया. पति की हत्या करने के बाद उसने खुद पुलिस को कॉल करके इसकी जानकारी दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.
घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान, लंच की प्लेट टेबल के पास मिली. ओम प्रकाश डाइनिंग हॉल में खून से लथपथ पड़े मिले. हत्या करने के बाद मां और बेटी ऊपर अपने कमरे में चली गईं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो बेटी कृति ने हंगामा मचा दिया. उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था. पुलिस के आने पर भी दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया और अंदर ही रही. आखिरकार पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कृति को हिरासत में ले लिया. इसके बाद बेटा कार्तिकेश घर पहुंचा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







