
बंधक बनाकर Bitcoin वॉलेट से ट्रांसफर करवाए एक करोड़ 3 लाख रुपये, पुलिस ने वापस करवाए 90 लाख
AajTak
लखनऊ में कारोबारी को बंधक बनाकर एक करोड़ तीन लाख रुपये के Bitcoin अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, जिस फार्म हाउस में कारोबारी को बंधक बनाया गया था, उसका मालिक फरार है. पुलिस ने चौथे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. साथ ही आरोपियों के पास से मिले 90 लाख रुपये के बिटकॉइन भी कारोबारी को वापस कर दिए.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी के Bitcoin वॉलेट से पैसे लूटने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने कारोबारी से लूट करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से हथियार और Bitcoin की डिटेल मिली है. डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने बताया कि, पीड़ित व्यापारी को सीतापुर के फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर रखा गया था और वहीं पर पीड़ित के Bitcoin वॉलेट से आरोपियों ने अपने बिटकॉइन अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए.
Bitcoin लूटने के बाद आरोपियों ने कारोबारी को छोड़ दिया, जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस फौरन एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अभी एक आरोपी की तलाश जारी है.
डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने बताया कि Bitcoin ट्रांसफर करने का अमाउंट एक करोड़ 3 लाख था, जिसमें से पुलिस ने 90 लाख रुपए के Bitcoin अमाउंट को पीड़ित को वापस करवा दिया है. उन्होंने आगे बताया, ''जिस फार्म हाउस पर पीड़ित को बंधक बनाकर रखा गया था उस फॉर्म हाउस का मालिक फरार है. उसका नाम वीरू है. वीरू को पकड़ने के लिए टीमें गठित करके लगाई गई हैं.''
वहीं, पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह, संदीप प्रताप सिंह और विजय प्रताप सिंह के रूप में हुई है. इस पूरे प्लान का मास्टरमाइंड राजवीर सिंह है, जिसे पीड़ित पहले से ही जानता है. राजवीर को पीड़ित के Bitcoin वैलेट की पूरी जानकारी थी. उसे पता था कि वैलेट में कितने रुपये हैं.
आरोपियों से पूछताछ जारी डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं, फार्म हाउस के मालिक को भी तलाशा जा रहा है. पुलिस हर जगह दबिश दे रही है. आरोपी फार्म हाउस मालिक को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा. सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









