
बंद हो सकते हैं धार्मिक स्थान, ऑफिस में शिफ्ट में काम, मुंबई में आज हो सकता है पाबंदियों का ऐलान
AajTak
मुंबई में बढ़ते केस को देखते हुए आज नई पाबंदियों का ऐलान किया जा सकता है. बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को संकेत दिया कि दो अप्रैल से शहर में कुछ और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.
मुंबई में कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां कल यानी 1 अप्रैल को 8646 नए मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में बढ़ते केस को देखते हुए आज नई पाबंदियों का ऐलान किया जा सकता है. बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को संकेत दिया कि दो अप्रैल से शहर में कुछ और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि होटलों में बैठने की क्षमता को 50 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा जा सकता है और धार्मिक स्थान पूरी तरह से बंद हो सकते हैं क्योंकि 'लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं'. इसके अलावा ट्रेन यात्रा पर भी सख्ती बरती जा सकती है और पूर्व की तरह केवल आवश्यक सेवा कर्मचारियों तक ही सीमित रह सकती है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











