
बंद होने वाली है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एप्लीकेशन विंडो, नौकरी पाने के लिए 13 मार्च तक करें अप्लाई
ABP News
यह भर्ती महाराष्ट्र के Ahilyanagar और Dhule जिलों में स्थित फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर के लिए निकाली गई है. उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा.
अगर आप बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े रहे हैं या आपको बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज की अच्छी जानकारी है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. Central Bank of India ने Financial Literacy Centre (FLC) Counselor के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन पूरी तरह इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती महाराष्ट्र के Ahilyanagar और Dhule जिलों में स्थित फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर के लिए निकाली गई है. उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन भेजने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए कुल 2 पदों को भरा जाएगा. जिसमें FLC काउंसलर अहिल्यानगर 1 पद और FLC काउंसलर धुले 1 पद शामिल है. यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर दी जाएगी. शुरुआत में नियुक्ति 1 साल के लिए होगी. अगर उम्मीदवार का काम सही रहता है, तो इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
कितनी मिलेगी सैलरी













