
बंदूक की नोक पर विवाहिता के साथ गैंगरेप, अश्लील क्लिप बना दिल्ली-जयपुर में दिया घटना को अंजाम
AajTak
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के करवड़ थाने में एक विवाहिता ने बंदूक के नोक पर खुद का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है. इस केस में विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करवाई है.
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के करवड़ थाने में एक विवाहिता ने बंदूक के नोक पर खुद का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है. इस केस में विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट करवाई है. सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर राजेंद्र दिवाकर के अनुसार, गत 9 फरवरी को पीड़िता का अपहरण किया गया था. इसके बाद आरोपी उसे जयपुर और दिल्ली ले गए, जहां उसके साथ आरोपी और उसके साथियों ने सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले विवाहिता का परिचित और आरोपी जसवंत सिंह ने उसे देशी कट्टा दिखाकर डराया और अपने साथ ले गया. बाद में उसके साथ बलात्कार किया और उसके फोटो व वीडियो बना लिए. इसके आधार पर वो महिला को डराने लगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











