
'बंटेंगे तो कटेंगे' पर छिड़ा विवाद, विपक्ष ने बीजेपी को घेरा, देखें शंखनाद
AajTak
योगी आदित्यनाथ के एक बयान ने यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक की सियासत को गर्म कर दिया है. 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का फॉर्मूला हरियाणा में कामयाब हुआ तो अब बाकी राज्यों में बीजेपी इस फॉर्मूले को आजमाने की कोशिश में लग गई है. जिसे लेकर अब विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. देखें शंखनाद.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











