
बंजर जमीन से निकला खजाना, मिले 5 किलो सोने के बेशकीमती आभूषण
AajTak
तेलंगाना के जनगांव जिले के पेमबर्थी में एक किसान की आंखें तब चमक उठीं जब गुरुवार को एक बंजर ज़मीन के समतलीकरण के दौरान सोने से भरा बर्तन खनखना उठा.
तेलंगाना के जनगांव जिले के पेमबर्थी में एक किसान की आंखें तब चमक उठीं जब गुरुवार को एक बंजर ज़मीन के समतलीकरण के दौरान सोने से भरा बर्तन खनखना उठा. किसान नरसिम्हा को लगभग 5 किलो सोने के बेशक़ीमती आभूषण मिले. इनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. ख़ज़ाने की बात जंगल में आग की तरह फैल उठी और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. प्रशासन के लोग भी आनन फ़ानन में मौके पर पहुंच गए और पड़ताल शुरू कर दी. सोना बरामद कर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है.More Related News













