
बंगाल: TMC सांसद नुसरत जहां पर दिलीप घोष ने दिया विवादित बयान, बोले- 'क्या फ्रॉड है'
AajTak
नुसरत जहां पर दिलीप घोष ने विवादित बयान देते हुए कहा है ''क्या फ्रॉड है, जिसे TMC द्वारा टिकट दी गई. जिसने शपथ ली थी, वो अब कह रही है कि उसने शादी तक नहीं की.''
तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन के साथ उनकी शादी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले में विवादित बयान देने वालों की फेहरिस्त में बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम जुड़ गया है. जिन्होंने नुसरत जहां को उनकी शादी के बारे में बयान देने पर 'फ्रॉड' कहा है. अक्सर विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि नुसरत ने शादीशुदा महिला के रूप में संसद में शपथ ली थी. नुसरत जहां ने अब अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि उद्योगपति निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में अमान्य है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











