
बंगाल BJP में अनबन, नेता छोड़ रहे WhatsApp Group, बाबुल सुप्रियो का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
AajTak
चुनाव के बाद बंगाल बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. अब फिर बंगाल बीजेपी में अनबन शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि बंगाल बीजेपी के कई नेता वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ रहे हैं. इसी बहाने बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आए बाबुल सुप्रियो ने कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसा है.
कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और कई नाराज चल रहे हैं. इसी बीच बंगाल बीजेपी में नई अनबन शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के कई नेता वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ रहे हैं. इस बहाने बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आए बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने न सिर्फ इस अनबन को बाहर लेकर आए बल्कि कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) पर तंज भी कसा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










