
बंगाल BJP के असंतुष्ट नेताओं की पिकनिक, चर्चा गरम कि कुछ पक रहा है!
AajTak
West Bengal BJP पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी इकाई में कुछ तो पक रहा है. तभी तो पिकनिक के बहाने सोमवार को पार्टी के कई असंतुष्ट नेता इकठ्ठा हुए.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में सोमवार को मातुआ नेता और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के नेतृत्व में एक पिकनिक का आयोजन किया गया था. इस पिकनिक में हाल ही में पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से अलग हुए सायंतन बसु और रितेश तिवारी के साथ जयप्रकाश और सुब्रत ठाकुर ने हिस्सा लिया. इससे पहले, शांतनु ठाकुर और पार्टी के तीन विधायकों ने रविवार को ही मतुआ समुदाय की एक बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें इस पिछड़े वर्ग के 40 अन्य नेता भी शामिल थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










