
बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आज जाएंगे मुर्शिदाबाद, हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे... मंदिरों का करेंगे दौरा
AajTak
सुकांत मजूमदार मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में हिंसा पीड़ितों पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और यहां मंदिरों का भी दौरा करेंगे. हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हिंसा ग्रस्त जिले में जाने की इजाजत नहीं दी है. सुकांत मजूमदार के मुताबिक मुर्शिदाबाद में हालात अब भी खराब हैं.
मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल की हिंसा के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल की सियासत अब भी पटरी से उतरी हुई है. आज मुर्शिदाबाद को लेकर राज्य में फिर सियासी तनाव बढ़ने के आसार हैं. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार आज मुर्शिदाबाद जाने वाले हैं. हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हिंसा ग्रस्त जिले में जाने की इजाजत नहीं दी है. सुकांत मजूमदार के मुताबिक मुर्शिदाबाद में हालात अब भी खराब हैं.
तय प्लान के मुताबिक सुकांत मजूमदार मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में हिंसा पीड़ितों पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और यहां मंदिरों का भी दौरा करेंगे. इस बीच समशेरगंज से टीएमसी विधायक अमीरुल इस्लाम ने कहा, 'इन लोगों (हिंदुओं) को जबरदस्ती वापस नहीं लाया गया, वे स्वेच्छा से वापस आए हैं. उनके इलाके में घरों में तोड़फोड़ नहीं की गई, वे बस डर के मारे भाग गए और अब घर लौट रहे हैं. हमारा शहर सामान्य स्थिति में लौट रहा है. सात दिन हो गए हैं और स्थिति शांतिपूर्ण है. हमारा भाईचारा कायम रहेगा.'
यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र पर हमले का वीडियो आया सामने; देखें नॉनस्टॉप 100
पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के बाद का वीडियो वायरल
इस बीच मुर्शिदाबाद हिंसा का एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. 21 सेकेंड का यह वीडियो हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र हरगोविंद दास और चंदन दास पर हमले के कुछ मिनट बाद का है. हिंसा के दौरान दंगाइयों ने पिता-पुत्र की क्रूरता से हत्या कर दी थी. इस वीडियो में दोनों खून में लथपथ नजर आ रहे हैं. आरोप है कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई, उन पर पथराव किया गया और फिर उपद्रवियों ने दोनों को लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पश्चिंम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने दो दिन पहले मालदा से लेकर मुर्शिदाबाद तक हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की. बीएसएफ के राहत शिविरों में बड़ी तादाद में लोग राज्यपाल बोस को अपनी तकलीफ बताने के लिए जमा थे. राज्यपाल ने भी पूरी तसल्ली से इन लोगों की पीड़ा सुनी और भरोसा दिया कि उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा. राज्यपाल ने साफ कर दिया कि उन्होंने हिंसा ग्रस्त इलाकों में जाकर हालात समझ लिया है और इस मामले में केंद्र से बात करेंगे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







