
'बंगाल से घुसपैठ समाप्त करेंगे, चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे', कोलकाता में बोले अमित शाह
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. यहां होने वाले चुनाव से पहले उनका यह दौरा काफी अहम है. वह कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जहां उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में तेज विकास होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकाला जाएगा.
पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 15 साल में बंगाल भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ का शिकार हुआ है. शाह ने दावा किया कि 2026 में बीजेपी की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा, विकास को तेज किया जाएगा और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जाएगा.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठ सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की संस्कृति और सुरक्षा को बचाने के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करने वाली सरकार जरूरी है. शाह ने दावा किया कि यह काम टीएमसी नहीं, बल्कि केवल भाजपा ही कर सकती है.
गृह मंत्री ने कहा, "14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है. 15 अप्रैल, 2026 के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तब बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुनर्जागरण की हम शुरुआत करेंगे. विवेकानंद जी, बंकिम बाबू, गुरुदेव टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास करेंगे."
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "टीएमसी के 15 साल के शासन में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और विशेषकर घुसपैठ से बंगाल की जनता भयभीत भी है, आशंकित भी है. हम बंगाल की जनता को आश्वासन भी देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे, विकास की गंगा फिर से तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देंगे."
अमित शाह ने कहा, "आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है. आज ही के दिन 1943 में बंगाल की भूमि के सुपुत्र, देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार आजाद भारत का झंडा फहराया था. एक प्रकार से यह हमारी आजादी के संग्राम का एक महत्वपूर्ण मुकाम था. दशकों बाद जब हम आज को देखते हैं, तो बंगाल के लिए 30 दिसंबर से लेकर अप्रैल तक का समय महत्वपूर्ण है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










