
बंगाल: रेल विभाग में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, प्रदेश में सेवा हो सकती है प्रभावित
AajTak
रेलवे के बेस किचन में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसकी वजह से सियालदह सेक्शन में 28 जोड़ी लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. हावड़ा सेक्शन में आगे भी संक्रमण फैल सकता है. इसलिए दो लोकल ट्रेनों में कटौती पर विचार किया जा रहा है.
वैसे तो पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लेकिन बंगाल में रेल विभाग भी कोरोना के प्रकोप से अछूता नहीं रह सका है. सियालदह सेक्शन में गार्ड और ड्राइवर मिलाकर 100 रेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हावड़ा सेक्शन में भी ड्राइवर और गार्ड मिलाकर 60 रेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा सिग्नल और टेलिकॉम विभाग में 82 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रेलवे के बेस किचन में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसकी वजह से सियालदह सेक्शन में 28 जोड़ी लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. हावड़ा सेक्शन में आगे भी संक्रमण फैल सकता है. इसलिए दो लोकल ट्रेनों में कटौती पर विचार किया जा रहा है. सबसे बड़ी समस्या सिग्नल और टेलिकॉम डिपार्टमेंट में संक्रमण से हुई है. जहां मेंटेनेंस पर काफी प्रभाव पड़ रहा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











