
बंगाल में साथ, केरल में दो-दो हाथ, लेफ्ट-कांग्रेस का ये रिश्ता क्या कहलाता है?
AajTak
केरल में कांग्रेस जहां लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने की कोशिशों में जुटी है तो पश्चिम बंगाल की सियासी जंग में दोनों एक साथ कदम ताल कर रही हैं. ममता बनर्जी को चुनावी मात देने के लिए कांग्रेस-लेफ्ट एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. बंगाल में याराना और केरल में दो-दो हाथ करती नजर आ रही कांग्रेस-लेफ्ट का यह रिश्ता क्या कहलाता है?
पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को कांग्रेस के साथ-साथ राहुल गांधी के सियासी भविष्य के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है. कांग्रेस केरल में जहां लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने की कोशिशों में जुटी है तो पश्चिम बंगाल की सियासी जंग में दोनों एक साथ कदम ताल कर रही हैं. ममता बनर्जी को चुनावी मात देने के लिए कांग्रेस-लेफ्ट एक साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं. बंगाल में याराना और केरल में दो-दो हाथ करती नजर आ रही कांग्रेस-लेफ्ट का यह रिश्ता क्या कहलाता है? बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट का कदम ताल बंगाल की सत्ता पर तीन दशक तक कांग्रेस और करीब साढ़े तीन दशक तक वामपंथी दलों का सियासी वर्चस्व कायम रहा, लेकिन प्रदेश के बदले सियासी हालात में दोनों ही पार्टियों का आधार खिसक चुका है. ममता बनर्जी पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज हैं और तीसरी बार आने के लिए हाथ-पांव मार रही हैं. वहीं, बंगाल में बीजेपी के जबरदस्त राजनीतिक उभार के चलते कांग्रेस और लेफ्ट दोनों के सामने अपने-अपने सियासी आधार को बचाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है. इसी सियासी मजबूरी या सियासी हालात को देखते हुए एक बार फिर दोनों मिलकर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










