
बंगाल में ममता बनर्जी की जीत ने दिखाया, देश में लोकतंत्र अमर है- संजय राउत
AajTak
संजय राउत ने कहा कि एक अकेली शेरनी लड़ती रही. लगातार उन पर दबाव डाला गया. उनके नेताओं को तोड़ा गया. केंद्रीय एजेंसियों का दबाव डाला गया.
बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी जीत की हैट्रिक लगाती नजर आ रही हैं. ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 200 से अधिक सीटें जीतकर बंगाल में लगातार तीसरी दफे सरकार बनाती नजर आ रही हैं. मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि बंगाल की जनता ने बिना किसी दबाव में आए मतदान किया और बंगाल की अस्मिता की रक्षा किया. उन्होंने कहा कि बंगाल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि देश मे लोकतंत्र अमर है और अलग प्रकाश पैदा करेगा. संजय राउत ने कहा कि एक अकेली शेरनी लड़ती रहीं. लगातार उन पर दबाव डाला गया. उनके नेताओं को तोड़ा गया. केंद्रीय एजेंसियों का दबाव डाला गया. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है. बीजेपी ने मेहनत जरूर की, पूरी यंत्रणा लगा दी लेकिन दीदी भारी पड़ गईं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









