
बंगाल में बीजेपी और वाममोर्चा ने एकजुट होकर जीता चुनाव, खाता भी नहीं खोल पाई सत्तारूढ़ TMC
AajTak
नंदकुमार के बहरामपुर को-ऑपरेटिव ऐग्रिकल्चरल सॉसायटी के चुनाव में तृणमूल खाता ही नहीं खोल पाई. यहां कुल सीट संख्या 63 हैं. रविवार रात तक 52 सीटों पर पहले ही बीजेपी और वाममोर्चा के संयुक्त उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली थी. सोमवार को बची हुई 11 सीटों पर भी दोनों पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार जीत गए.
बंगाल में पहली बार बीजेपी और वाममोर्चा ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़कर सत्तारूढ़ तृणमूल को बुरी तरह पराजित किया है. दरअसल, बंगाल में समवाय समिति के चुनाव में बीजेपी और वाममोर्चा ने गठजोड़ बनाकर चुनाव लड़ा और तृणमूल को हरा दिया. हार से बौखलाई तृणमूल ने कहा है कि बीजेपी और लेफ्ट की मिलीभगत प्रमाणित हो गई है.
नंदकुमार के बहरामपुर को-ऑपरेटिव ऐग्रिकल्चरल सॉसायटी के चुनाव में तृणमूल खाता ही नहीं खोल पाई. यहां कुल सीट संख्या 63 हैं. रविवार रात तक 52 सीटों पर पहले ही बीजेपी और वाममोर्चा के संयुक्त उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली थी. आज सोमवार को बची हुई 11 सीटों पर भी दोनों पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार जीत गए.
चुनाव से पहले बीजेपी और लेफ्ट ने समवाय बचाओ समिति नाम से संगठन बनाकर चुनाव लड़ा. तृणमूल कांग्रेस की ओर से 46 सीटों पर नॉमिनेशन दाखिल किया गया था, लेकिन 35 सीटों पर चुनाव से ठीक पहले ही तृणमूल उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था. बीजेपी और वाम की इस जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि बीजेपी और लेफ्ट की मिलीभगत एक्स्पोज हो गई है.
बता दें कि यह पहला मौका है जब बंगाल में बीजेपी और वाममोर्चा ने संयुक्त रूप से लड़कर पूर्वी मिदनापुर के नंदकुमार समवाय समिति चुनाव में तृणमूल को धराशायी किया है. इस गठजोड़ के बाद पंचायत चुनाव में भी बीजेपी और लेफ्ट के साथ आने की चर्चा भी शुरू हो चुकी है.
अगले साल होंगे पंचायत चुनाव
गौरतलब है कि राज्य में अगले साल होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक हो सकता है. 2018 में हुए पिछले पंचायत चुनाव की बात करें तो लगभग 90 फीसदी सीटों पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








