
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज, नंदीग्राम में धारा-144 और सेंट्रल फोर्स की 22 कंपनियां तैनात
AajTak
दूसरे चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम सीट भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी से शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने मैदान में हैं. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए धारा-144 भी लगा दी गई है तो केंद्रीय सुरक्षा बलों की 22 कंपनियां तैनात की गई हैं.
पश्चिम बंगाल और असम में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी मैदान में हैं तो असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. आज की वोटिंग में सबकी नजर नंदीग्राम पर रहेगी जहां से ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं. नंदीग्राम समेत वोटिंग वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं. बंगाल चुनाव में दूसरे चरण में 4 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा. पूर्वी मेदिनीपुर जिले की 9, बांकुरा की 8, पश्चिमी मेदिनीपुर की 9 और साउथ 24 परगना की 4 सीटों पर मतदान होने हैं. नंदीग्राम समेत कई क्षेत्रों में वोटिंग के दौरान तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











