
बंगाल में चुनावी हिंसा के विरोध में BJP 5 मई को देशभर में देगी धरना, कल कोलकाता जाएंगे नड्डा
AajTak
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद वहां हुई हिंसा को लेकर बीजेपी ने विरोध शुरू कर दिया है. बीजेपी द्वारा इसे लेकर देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा. इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. वहीं बीजेपी अध्यक्ष इस हिंसा को लेकर कल बंगाल जा रहे हैं. वे कोलकाता के आसपास के क्षेत्र में दौरा करेंगे.
पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम टीएमसी के पक्ष में रहा. इसके बाद से बंगाल में हिंसा की खबरें आ रही हैं. आरामबाग में बीजेपी दफ्तर में आग लगा दी गई. कूचबिहार से भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं. बीजेपी ने इन घटनाओं का जिम्मेदार टीएमसी कार्यकर्ताओं को बताया है. इसी को लेकर बीजेपी द्वारा पांच मई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. बीजेपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद की गई हिंसा के विरोध में आवाज उठाई जाएगी. पांच मई को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा. ये विरोध प्रदर्शन सभी मंडलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा. बता दें आरामबाग में बीजेपी के दफ्तर में आग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा किया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









