
बंगाल में क्रिसमस और नए साल पर जमकर पी गई शराब! सरकार को मिला 750 करोड़ का रेवेन्यू
AajTak
पश्चिम बंगाल में क्रिसमस और नए साल पर लोगों ने जमकर शराब पी. इससे दिसंबर के आखिरी सप्ताह और एक जनवरी को इतनी शराब की बिक्री हुई कि सरकार को 750 करोड़ रुपये का राजस्व मिला. ये आंकड़ा अबतक का सबसे ज्यादा है.
नए साल पर पश्चिम बंगाल सरकार को अच्छी खबर मिली है. पहले 25 दिसंबर और फिर 31 दिसंबर-1 जनवरी के दिन राज्य के लोगों ने फेस्टिव मोड में बिताए, जिसमें राज्य सरकार को खूब राजस्व मिला है. ममता सरकार ने सिर्फ शराब बेचकर ही करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया है यानी शॉर्ट में कहें तो एल्कोहल लवर्स ने स्लॉग ओवरों में जमकर बैटिंग की.
पश्चिम बंगाल स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट के मुताबिक, 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य में करीब 750 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है. जिसने अब तक के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य में 25 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी दोपहर बाद तक सबसे ज्यादा शराब बिकी हुई.
नए साल पर दिल्ली में शराब की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, दो दिन में बिकीं 41 लाख बोतलें
दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी में सबसे ज्यादा बिक्री
सबसे ज्यादा दिलचस्प है कि बंगालियों की पसंदीदा जगहों ने इस रिकॉर्ड को छू लिया है. उदाहरण के रूप में दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, पूर्वी मिदनापुर के पहाड़ी इलाके, दीघा और बंगाल के समुद्र से सटे इलाकों में सबसे ज्यादा शराब बिकी है. वहीं, कोलकाता भी शराब बेचने में पीछे नहीं है.
पूजा के दौरान राज्य को हुआ था 600 करोड़ का मुनाफा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












