
बंगाल: पुलिस हिरासत में भेजा गया चोपड़ा मामले का आरोपी 'JCB', कंगारू कोर्ट में महिला और पुरुष की थी की बेरहमी से पिटाई
AajTak
बंगाल के चोपड़ा में सड़क पर एक महिला और एक पुरुष को डंडे से बुरी तरह पीटने वाले आरोपी तजीमुल इस्लाम उर्फ 'JCB' को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पांच दिन बाद आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि आरोपी तजीमुल के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या के भी मामले भी शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल के चोपड़ा में बीच सड़क पर एक महिला और पुरुष को डंडे से बुरी तरह पीटने वाले मुख्य आरोपी तजीमुल इस्लाम उर्फ JCB को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. तजीमुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे इस्लामपुर कोर्ट में पेश किया था, जहां पुलिस ने आरोपी की 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने पुलिस को महज पांच दिन की हिरासत दी है. पांच दिन बाद आरोपी को फिर से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि चोपड़ा ब्लॉक के लखीपुर ग्राम पंचायत के दिघल गांव इलाके में एक प्रेमी और प्रेमिका को सालीसी सभा (Kangaroo Court) में बेरहमी से पीटा गया था. इस घटना का मुख्य आरोपी तजीमुल इस उत्पीड़न का मास्टरमाइंड है. वह अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था.
तजीमुल पर दर्ज हैं 12 आपराधिक मामले: पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक महिला और एक पुरुष को एक्सट्रामैरिटल अफेयर के आरोप में सजा देने के लिए कंगारू कोर्ट का आयोजन किया था और उसी दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करता हुआ दिख रहा है.
पुलिस ने बताया कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से आरोपी तजमुल फरार हो गया था, लेकिन डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह भी बताया कि जेसीबी के खिलाफ बारह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है.
TMC विधायक ने लगाए गंभीर आरोप

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











