
बंगाल पर मंडराया रेमल चक्रवात का खतरा, 130 की स्पीड से रात को कोलकाता के समुद्री तट पर करेगा लैंडफॉल
AajTak
NDRF के पूर्वी क्षेत्र के कमांडर गुरमिंदर सिंह ने कहा कि संभावना है कि चक्रवात रेमल आज आधी रात को लैंडफॉल करेगा. IMD के अनुसार लैंडफॉल के समय हवा की गति 120-130 किमी प्रतिघंटा होगी. NDRF की 14 टीमों को साउथ बंगाल में तैनात किया गया है.
चक्रवार्ती तूफान रेमल का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात रेमल आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के तटों और बांग्लादेश से टकराएगा. फिलहाल कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है. चक्रवात को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही SOP का पालन करने का आग्रह किया. राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और इससे निपटने के लिए के लिए राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञों के साथ लगातार संपर्क में हैं.
वहीं, NDRF के पूर्वी क्षेत्र के कमांडर गुरमिंदर सिंह ने कहा कि संभावना है कि चक्रवात रेमल आज आधी रात को लैंडफॉल करेगा. IMD के अनुसार लैंडफॉल के समय हवा की गति 120-130 किमी प्रतिघंटा होगी. NDRF की 14 टीमों को साउथ बंगाल में तैनात किया गया है, उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश हो सकती है. हालांकि यह सुपर चक्रवात अम्फान जितना गंभीर नहीं होगा, जो कि इससे पहले आया था.
कंट्रोल सेंटर से रखी जा रही कई इलाकों पर नजर, देखें वीडियो...
उधर, साइक्लोन रेमल के चलते बांग्लादेश ने बड़े पैमाने पर लोगों को खतरे वाली जगहों से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बांग्लादेश के तटीय जिलों सतखिरा और कॉक्स बाजार में आधी रात तक हाईटाइड और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान रेमल दस्तक दे सकता है. समाचार एजेंसी BSS के मुताबिक साइक्लोन 'रेमल' के उत्तरी दिशा में बढ़ने की संभावना है और आधी रात तक मोंगला के पास पश्चिम बंगाल के खेपुपारा तट को पार कर सकता है. वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के महानिदेशक मिजानुर रहमान ने बीएसएस के हवाले से कहा, "बड़े पैमाने पर निकासी पहले ही शुरू हो चुकी है, सभी कमजोर लोगों को कम से कम समय में सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा.
साइक्लोन रेमल की दस्तक से पहले कोलकाता में चल रही तेज हवाएं, देखें वीडियो...

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











