
बंगाल पंचायत चुनाव में 'गनतंत्र' का बोलबाला, वोटिंग के दौरान 7 मर्डर, गोलीबारी, बमबारी और बूथ कैप्चरिंग...
AajTak
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान आज राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है. इस हिंसा में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. कई जगहों पर मतदान केंद्रों पर आगजनी और बमबारी की घटनाएं भी सामने आई है.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज एक तरफ मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ हिंसा का दौर भी जारी है. बीते चौबीस घंटे से भी कम समय में 7 लोगों की मौत हो गई है जिसमें टीएमसी, बीजेपी और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल हैं. राज्य से चुनाव के दौरान जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं और सिस्टम पर भी कई सवाल खड़े करती हैं. कहीं पर बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स जलाए जा रहे हैं जो कहीं पर वोटरों को भगाया जा रहा है.
गौर करने वाली बात ये है कि यह चुनाव केंद्रीय बलों की निगरानी में हो रहा है और उसके बावजूद भी हिंसा थम नहीं रही है. राज्य की 63,228 ग्राम पंचायत सीटों पर साठ हजार से अधिक केंद्रीय जवान तैनात है. कई जगहों पर आगजनी, हिंसा, गोलाबारी और बमबारी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं. कूचबिहार में मतदान केंद्र में सामान छीनकर आग लगा दी गई.
राज्यपाल का घेराव
उत्तर 24 परगना में पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, 'मैं सुबह से ही मैदान में हूं...लोगों ने मुझसे अनुरोध किया, रास्ते में मेरा काफिला रोका. उन्होंने मुझे आसपास हो रही हत्याओं के बारे में बताया, गुंडों द्वारा उन्हें मतदान केंद्रों पर नहीं जाने देने के बारे में बताया...इससे हम सभी को चिंता होनी चाहिए. यह लोकतंत्र के लिए सबसे पवित्र दिन है...चुनाव मतपत्रों से होना चाहिए और गोलियों से नहीं..'
सात लोगों की मौत
1-मुर्शिदाबाद: बेलडांगा में आज सुबह टीएमसी कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








