
बंगाल: छात्रों को क्रेडिट कार्ड से लेकर विधवाओं को 1000 रुपये तक, जानें ममता के चुनावी वादे में क्या-क्या?
AajTak
ममता ने घोषणापत्र में छात्रों को क्रेडिट कार्ड देने से लेकर विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये देने तक का वादा किया है. इसके अलावा ममता ने और कई लुभावने वादे किए हैं.
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणापत्र जारी किया. ममता ने घोषणापत्र को मां माटी और मानुष से जुड़ा हुआ बताया. ममता ने इस घोषणापत्र के जरिए सभी तबके के लोगों को लुभाने की कोशिश की है. ममता ने घोषणापत्र में छात्रों को क्रेडिट कार्ड देने से लेकर विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये देने तक का वादा किया है. इसके अलावा ममता ने और कई लुभावने वादे किए हैं. ममता के चुनावी वादों में क्या-क्या?
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











