
बंगाल चुनाव: ममता ने खोला वादों का 'पिटारा', जारी किया TMC का घोषणापत्र
AajTak
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने हैं. जिनके नतीजे 2 मई को आएंगे. ममता बनर्जी के सामने इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी की चुनौती है.
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र जारी करने के दौरान ममता बनर्जी ने खुद की पीठ थपथपाई है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने बंगाल में लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की और सभी का ध्यान रखा. उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार में लोगों की आय में इजाफा हुआ है. घोषणापत्र जारी करने के दौरान उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य के कारण घोषणापत्र जारी करने में देरी हुई. उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं. हम लोगों ने जो काम किया है उसकी तारीफ दुनियाभर में हो रही है. हमें यूएन से पुरस्कार भी मिला है. हम 100 दिन के काम के मामले में नंबर एक हैं. हमने राज्य में 40 प्रतिशत गरीबी घटाई है. हमने किसानों की आय तीन गुना बढ़ाई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











