
बंगाल चुनाव: अमित शाह पर ममता के मंत्री का पलटवार- पहले केंद्र में किए वादों को तो पूरा करें
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच बंगाल सरकार में मंत्री बी. बासु ने बीजेपी पर पलटवार किया है. मंत्री का कहना है कि बंगाल में वादे करने से पहले बीजेपी को केंद्र के वादे पूरे करने चाहिए.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में आरपार की जंग चल रही है. गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच अब टीएमसी की ओर से बीजेपी पर पलटवार किया गया है. बंगाल सरकार में मंत्री बी. बासु ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार छुपकर किसानों से जुड़ा बिल लाई है. वहीं, बंगाल में महिला आरक्षण की बात की जा रही है लेकिन केंद्र में इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है. बंगाल सरकार में मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही राज्य में कई अहम योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके अलावा टीएमसी के राज्यसभा में 31 फीसदी और लोकसभा में 13 फीसदी महिला सांसद हैं. जबकि बीजेपी का आंकड़ा इससे काफी कम है. रोजगार के मसले पर मंत्री बी. बासु ने कहा कि गुजरात में भी लोगों को रोजगार नहीं मिल पाया है. वहीं स्वास्थ्य के मसले पर राज्य सरकार की योजना सौ फीसदी तक कवरेज करती है. मंत्री ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं के लिए भावुक होते हैं, लेकिन किसान जो इतने वक्त से आंदोलन कर रहे हैं उनके लिए कुछ नहीं करते हैं. आपको बता दें कि बंगाल में अमित शाह ने अपने दौरे के पहले दिन दक्षिण 24 परगना में सभा को संबोधित किया था. अमित शाह ने इसी सभा में राज्य सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी और भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











