
बंगाल कोयला खनन मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने अगले हफ्ते तक टाली सुनवाई
AajTak
सीबीआई ने घोटाले की पड़ताल कर, पिछले साल नवंबर में एफआईआर दर्ज की थी. इसी सिलसिले में सीबीआई, माझी से होती हुई ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और उनकी बहन तक पहुंच गई. सीबीआई को जांच में इनके बैंक खाते में बड़ी और अघोषित रकम की जमा निकासी के दस्तावेज मिले हैं.
पश्चिम बंगाल कोयला खनन घोटाले के मुख्य अभियुक्त अनूप माझी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक टाल दी है. इस मामले की सुनवाई के दौरान ECL की तरफ से वकील हरीश साल्वे ने कहा कि हमने इस मामले में विशेष अनुमति याचिका दायर की है. यह अपील निचली अदालत और हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है. जबकि याचिकाकर्ता अनूप माझी के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि हमने हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है. हमने अपनी अर्जी में खंड पीठ के हस्तक्षेप पर सवाल उठाया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











