
बंगाल के राज्यपाल ने जारी किया ईमेल और हेल्पलाइन नंबर, हिंसा की शिकायत कर सकते हैं लोग
AajTak
राज्यपाल ने संकट में फंसे लोगों को तुरंत मदद देने के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया है. उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों को आवास और परिवहन भी मुहैया कराया जाएगा. राज्यपाल ने सभी लोगों से संयम बरतने और उपद्रवियों की ओर से शांति भंग करने या संभावित हिंसा के बारे में किसी भी जानकारी की सूचना राजभवन को देने की अपील की है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दौरान संभावित हिंसा के मद्देनजर बंगाल के राज्यपाल ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने चुनाव के बाद किसी भी हिंसा से निपटने के लिए एक नया पोर्टल, जन मंच लॉन्च किया. बंगाल का कोई भी पीड़ित नागरिक सीधे राज्यपाल से ईमेल: Janmanch.rajbhavankolkata@gmail.com या टेलीफोन: 033-22001641 के ज़रिए संपर्क कर सकता है.
राज्यपाल ने संकट में फंसे लोगों को तुरंत मदद देने के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया है. उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद लोगों को आवास और परिवहन भी मुहैया कराया जाएगा. राज्यपाल ने सभी लोगों से संयम बरतने और उपद्रवियों की ओर से शांति भंग करने या संभावित हिंसा के बारे में किसी भी जानकारी की सूचना राजभवन को देने की अपील की है.
पश्चिम बंगाल में एनडीए को 26 से 31 सीटें पश्चिम बंगाल में एनडीए को 46 फीसदी, टीएमसी को 40 फीसदी और कांग्रेस-लेफ्ट को 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 26 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. टीएमसी को 11 से 14 और इंडिया ब्लॉक को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है.
हॉट सीटों की बात करें तो बहरामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी के टिकट पर पूर्व क्रिेकेटर यूसुफ पठान मैदान में हैं. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. बीजेपी भी इस सीट पर मुकाबले में हैं. संदेशखाली जिस बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में आता है, उस सीट पर भी मुकाबला कड़ा है. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में टीएमसी कैंडिडेट हाजी नुरुल इस्लाम को अपरहैंड के अनुमान जताए गए हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










