
बंगाल की CM ममता बनर्जी मई के पहले हफ्ते में जाएंगी मुर्शिदाबाद, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उन सभी परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. हम उनकी देखभाल करेंगे. हम उनके लिए राज्य सरकार की 'बंग्लार बाड़ी' योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएंगे. जिन दुकानों में तोड़फोड़ की गई है, हम उनकी समीक्षा करेंगे और मैं सब कुछ करूंगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मई के पहले हफ्ते में मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगी. वह धुलियान और समशेरगंज समेत उन इलाकों का दौरा करेंगी जहां 8 से 11 अप्रैल के बीच सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. बंगाल सीएम ने कहा कि दो वार्डों के बीच झगड़ा हुआ था, हम इस साजिश को जल्द ही बेनकाब करेंगे. उन्होंने कहा, 'मुर्शिदाबाद में जो हुआ वो बहुत दुखद है. हम दंगा नहीं चाहते. धुलियान में दो वार्डों के बीच झगड़ा हुआ था. इसमें कुछ लोग शामिल थे और कुछ लोग बाहर से आए थे. हम इस साजिश का भंडाफोड़ करेंगे.'
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम उन सभी परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. हम उनकी देखभाल करेंगे. हम उनके लिए राज्य सरकार की 'बंग्लार बाड़ी' योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएंगे. जिन दुकानों में तोड़फोड़ की गई है, हम उनकी समीक्षा करेंगे और मैं सब कुछ करूंगी. मैं मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद का दौरा करूंगी.' बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं करने के लिए आलोचना की थी और कहा था कि वह हिंदुओं से नफरत करती हैं.
भगवा पार्टी ने माकपा पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि वामपंथी पार्टी ने झड़पों के दौरान मारे गए दो लोगों को अभी तक अपना कार्यकर्ता नहीं माना है, क्योंकि वे हिंदू थे. बता दें कि मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में कट्टरपंथियों की ने हरिगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. दिल्ली पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से जब बंगाल सीएम द्वारा हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 'हिंदुओं से नफरत करती हैं.'
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अगर इस तरह के अत्याचार मुस्लिम भाइयों के खिलाफ किए गए होते तो बंगाल की मुख्यमंत्री आंदोलन कर रही होतीं और डेरा डाल रही होतीं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







