
बंगालः TMC आज जारी करेगी घोषणा पत्र, OBC कार्ड से खेल सकती हैं बड़ा दांव
AajTak
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2011 से ममता बनर्जी सरकार की ओर से 37 लाख से अधिक ओबीसी प्रमाण पत्र दिए गए हैं. हाल ही में शुरू किए दुआरे सरकार अभियान के तहत इस प्रक्रिया को और तेज कर दिया है. अब घोषणा पत्र में कुछ और वादे किए जा सकते हैं.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आज बुधवार को आखिरकार अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है, पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के पिछले हफ्ते नंदीग्राम में चुनावी अभियान के दौरान चोटिल हो जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. घोषणा पत्र में वह 4 प्रमुख जातियों को ओबीसी में शामिल किए जाने का वादा कर सकती हैं. माना जा रहा है कि टीएमसी अपने चुनावी घोषणा पत्र में सामाजिक क्षेत्रों पर जोर देगी. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने आजतक/इंडिया टुडे टीवी को बताया कि ममता बनर्जी अपने घोषणा पत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत चार प्रमुख जाति समूहों को शामिल करने के लिए एक अहम घोषणा करेंगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











