
बंगालः 4 मिनट में अचानक घट गया मतदान! TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत
AajTak
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान चल रहा है. लेकिन इस बीच मतदान प्रतिशत को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत अचानक से कम हो जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण में 30 सीटों पर मतदान चल रहा है. लेकिन इस बीच मतदान प्रतिशत को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत अचानक से कम हो जाने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है. टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि कांथी दक्षिण (216) और कांथी उत्तर (213) मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया. पार्टी ने कहा कि यह गड़बड़ी है, चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











