
बंगालः आरजी कर केस में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पुलिस अत्याचार की जांच करेगी SIT
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश को रद्द कर दिया. दरअसल, राज्य सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 2 महिलाओं को राज्य पुलिस द्वारा टॉर्चर करने के आरोपों की जांच एसआईटी करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली 2 महिलाओं की कथित पुलिस कस्टडी के दौरान की गई यातना की जांच के लिए SIT का गठन किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच की मॉनिटरिंग के लिए हाईकोर्ट से एक बेंच गठित करने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIT हाईकोर्ट द्वारा पहले की गई टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना जांच करे.
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश को रद्द कर दिया. दरअसल, राज्य सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. दोनों महिलाओं ने हाईकोर्ट को बताया था कि जब एक प्रदर्शनकारी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की बेटी के खिलाफ टिप्पणी की, तो उन्हें उन आरोपों में बेवजह गिरफ्तार किया गया था.
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कलकत्ता हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के निर्देश देने वाले आदेश को खारिज कर दिया. कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल जज पीठ ने अपने आदेश में कहा था कि सुपरिटेंडेंट डायमंड हार्बर उप-सुधार गृह, दक्षिण 24 परगना द्वारा पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट मे ये साफ है पुलिस हिरासत में रहते हुए शारीरिक यातना दी गई थी.
हाईकोर्ट की एकल जज पीठ के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने चीफ जस्टिस की अगुआई वाली बेंच के समक्ष चुनौती दी थी, खंडपीठ ने 6 नवंबर को राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी थी. बता दें कि पीड़िता को 7 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, वह 8 से 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में थी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है, उस आदेश से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से न केवल प्रमुख जांच एजेंसी पर बोझ पड़ता है, बल्कि राज्य पुलिस अधिकारियों का मनोबल भी गिराने वाला प्रभाव भी पड़ता है, ये मानना ठीक नहीं होगा कि पश्चिम बंगाल कैडर के सीनियर अधिकारी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच करने में अक्षम हैं, इसलिए हमने पश्चिम बंगाल सरकार से कुछ ऐसे सीनियर अधिकारियों की लिस्ट मांगी थी जो राज्य से संबंधित नहीं हैं. राज्य सरकार ने 7 अधिकारियों की लिस्ट भेजी है, एसआईटी को तत्काल जांच का जिम्मा लेना चाहिए. एसआईटी को कलकत्ता हाईकोर्ट में हर सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट देनी चाहिए. हम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से अनुरोध करते हैं कि वे एक पीठ का गठन करें जिसके समक्ष एसआईटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. साथ ही हाईकोर्ट की पूर्व टिप्पणियों से प्रभावित हुए बिना एसआईटी जांच करे. अपनी दिक्कतों को लेकर पीड़िता तुरंत SIT से सम्पर्क कर सकती है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





