
फ्लोर पर चल रहा था डांस, तभी लग गई आग और भर गया धुआं... गोवा नाइट क्लब का खौफनाक VIDEO
AajTak
उत्तरी गोवा में स्थित नाइट क्लब में देर रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें डांस फ्लोर पर मौज-मस्ती अचानक चीख-पुकार में बदलती नजर आई. शुरुआती जांच सिलिंडर ब्लास्ट की तरफ इशारा करती है.
गोवा के बागा इलाके में स्थित 'Birch by Romeo Lane' नाइट क्लब में लगी भयावह आग का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डांस फ्लोर पर संगीत बज रहा है, लोग नाच रहे हैं, और ठीक उसी समय क्लब की छत पर आग धीरे-धीरे भड़कती हुई नजर आती है. कुछ ही सेकंड में धुआं फैलने लगता है और माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल जाता है. ये उस भीषण त्रासदी की झलक है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई.
वीडियो में एक महिला स्टेज पर डांस कर रही है. तभी ऊपर से आग की छोटी-छोटी लपटें नीचे गिरने लगती हैं. पास में ड्रम बजाने वाला आर्टिस्ट सबसे पहले खतरा समझता है और भागने की कोशिश करता है. देखते ही देखते आग भड़क जाती है और पूरा क्लब धुएं से भर जाता है. उसी वक्त लोग जीवन बचाने के लिए इधर-उधर भागदौड़ करते दिखते हैं, जबकि कई लोग वहीं फंस जाते हैं और दम घुटने से उनकी मौत हो जाती है. इससे समझा जा सकता है कि हादसा कितना खौफनाक था.
यह भी पढ़ें: लाउड म्यूजिक, रंगीन लाइट्स और डांस फ्लोर... कुछ ही पलों में चीखों के शोर में बदल गया गोवा का नाइट क्लब
गोवा पुलिस के अनुसार, आग शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगी. शुरुआती जांच में सिलिंडर ब्लास्ट को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि कई चश्मदीदों का दावा है कि आग क्लब की पहली मंजिल से शुरू हुई, जहां डांस फ्लोर स्थित था. पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का FIR दर्ज कर लिया है, जबकि प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मृतकों में 14 स्टाफ मेंबर्स, 4 पर्यटक, कई की पहचान बाकी
मरने वालों में 14 स्टाफ मेंबर्स और 4 पर्यटक शामिल हैं, जबकि 7 शवों की पहचान अभी बाकी है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूरे मामले की मैजिस्टीरियल जांच का आदेश दिया है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










