
फ्लोरिडा: वाशिंग मशीन के ड्रायर में था सांप, महिला ने मशीन चला दी और फिर...
AajTak
फ्लोरिडा में रहने वाला ये परिवार रोज की तरह कपड़े धोकर उसे वाशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ड्रायर नहीं चल रहा था. इस दौरान ड्रायर वाले हिस्से में एक अजीब तरल पदार्थ (लिक्विड) निकलने लगा.
अगर आप भी घर में वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कपड़े धोने और उसे सुखाने के लिए करते हैं तो सावधान हो जाएं. अमेरिका के फ्लोरिडा में जो हुआ वो जानकर आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, वहां एक परिवार ने कपड़े धोने के बाद उसे वाशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाने के लिए डाला लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद भी ड्रायर नहीं चला और उसमें एक लिक्विड जैसा बाहर निकलने लगा. इसके बाद जब उन्होंने मैकेनिक को बुलाकर मशीन को देखने कहा तो ड्रायर के मोटर से एक मरा हुआ सांप बरामद हुआ. फ्लोरिडा में रहने वाला ये परिवार रोज की तरह कपड़े धोकर उसे वाशिंग मशीन के ड्रायर में सुखाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ड्रायर नहीं चल रहा था. इस दौरान ड्रायर वाले हिस्से में एक अजीब तरल पदार्थ (लिक्विड) निकलने लगा. इसके बाद जब घर आए मैकेनिक ने बताया कि ड्रायर के मोटर में एक बड़ा और मरा हुआ सांप फंसा हुआ है तो उनकी चीख निकल गई. एक टीवी चैनल से बात करते हुए महिला ने कहा कि, यह सुनते ही मेरे मुंह से चीख निकल गई और मैकेनिक मशीन से दूर हट गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












