
फ्लैट में दोस्तों संग क्लिक की थी फोटो, 'भुतहा चेहरा' देख हैरान रह गई महिला!
AajTak
भूत की कहानियों पर बहुत ही कम लोग विश्वास करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के कोवेंट्री शहर में जो हुआ वो बेहद ही हैरान कर देने वाला है.
भूत की कहानियों पर बहुत ही कम लोग विश्वास करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के कोवेंट्री शहर में जो हुआ वो बेहद ही हैरान कर देने वाला है. यहां महिला दोस्तों के एक ग्रुप ने फोटो ली. इस ग्रुप में सात महिलाएं थीं, लेकिन फोटो में आठवीं आकृति को जब देखा, तो सभी के पसीने छूट गए. कोवेंट्री शहर में रहने वाली 30 वर्षीय रेबेका ग्लासब्रो ने सोशल मीडिया पर ये फोटो अपलोड करते हुए कहा कि जब उन्होंने इस फोटो को ध्यान से देखा, तो उनकी नींद उड़ गई. रातभर उनके दिमाग में आठवीं भयानक छवि घूमती रही, जिसे वे समझ नहीं पा रही थीं, कि आखिर वो था क्या. रेबेका ने बताया कि ये तस्वीर पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने पड़ोसी के फ्लैट में अपनी छह अन्य दोस्तों के समूह के साथ ली थी. इस तस्वीर में वे कुल सात दोस्त थीं, लेकिन आठवीं अजीब आकृति ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया. जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा, तो कुछ भी नहीं था, लेकिन आठवीं महिला की भूतिया आकृति दिखाई दे रही थी, जिसके सिर पर लंबे काले बाल थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












