
फ्लाइट में यात्री ने की शर्मनाक हरकत, टोका तो क्रू मेंबर के तोड़ दिए दांत
AajTak
अमेरिका के सैक्रामेंटो से सैन डिएगो जाने वाले विमान में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री ने क्रू मेंबर के दांत तोड़ दिए.
अमेरिका के सैक्रामेंटो से सैन डिएगो जाने वाले विमान में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री ने क्रू मेंबर के दांत तोड़ दिए. वेबसाइट मिरर के मुताबिक क्रू मेंबर की गलती सिर्फ इतनी थी, कि उसने महिला यात्री को सीट बेल्ट लगाने के लिए बोल दिया. इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया और फ्लाइट में हाथापाई कर दी. (फोटो-Michelle Manner) घटना के बाद व्याविआना क्विनोनेज नाम की 28 वर्षीय इस महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया है कि विमान में आम तौर पर दिए जाने वाले सील्ट बेल्ट लगाने के निर्देश के बाद भी व्याविआना ने कोई ध्यान नहीं दिया. इस दौरान क्रू मेंबर द्वारा उससे सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया. (फोटो-Michelle Manner) क्रू मेंबर के अनुरोध पर इस महिला यात्री को गुस्सा आ गया और वो आक्रामक हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला यात्री ने उसके मुंह पर जोरदार पंच मारा, जिससे क्रू मेंबर घायल हो गई. उसके मुंह से खून गिरने लगा. इस हमले में उसके दो दांत टूट गए. (फोटो-Michelle Manner)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












