
फ्लाइट में यात्रियों से भिड़ गई महिला, लात-घूंसे से पीटा, CISF की महिला सुरक्षाकर्मी को भी जड़ा थप्पड़
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर एक महिला विमान में सहयात्रियों से भिड़ गई. जब क्रू मेंबर्स ने बीच बचाव किया तो महिला ने लात घूंसों से सभी को पीटना शुरू कर दिया. हंगामा रोकने वहां पहुंची सीआईएसएफ कर्मी को भी महिला ने थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद उसे विमान से नीचे उतार दिया गया. अब महिला के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. फ्लाइट में यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ झगड़ा करने पर जब एक महिला को विमान से उतार दिया गया तो उसने सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और अन्य कर्मियों से लड़ाई शुरू कर दी.
यह घटना लोहगांव हवाई अड्डे पर शनिवार की सुबह करीब 7: 45 बजे हुई थी. पुणे से दिल्ली जाने वाली निजी एयरलाइंस की उड़ान 6E 5261 में बोर्डिंग के दौरान महिला की अन्य यात्रियों और एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ हिंसक झड़प हो गई जिसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया.
सीआईएसएफ कर्मी को जड़ा थप्पड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बहस के बाद सहयात्रियों को लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया था. इसके बाद एयरलाइन क्रू और सीआईएसएफ टीम ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की. स्थिति तब और बिगड़ गई जब सीआईएसएफ कांस्टेबल प्रियंका रेड्डी और सोनिका पाल ने उसे रोकने की कोशिश की. झगड़े के दौरान महिला ने कांस्टेबल रेड्डी को थप्पड़ मारा दिया और शरीर पर काट लिया.
सीआईएसएफ कर्मियों ने महिला और उसके साथ आए उसके पति को विमान से उतार दिया और उन्हें बाद में हवाई अड्डा पुलिस को सौंप दिया. पुलिस इंस्पेक्टर अजय संकेश्वरी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि लोहगांव पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला ) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
महिला के खिलाफ केस दर्ज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









