
फ्लाइट में मारपीट कर सहयात्री का गला दबाया, अमेरिका में एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के शख्स की गिरफ्तारी
AajTak
21 साल के भारतीय मूल युवक इशान शर्मा को फ्लाइट में सहयात्री के साथ झगड़े और गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना फ्रंटियर एयरलाइंस की फिलाडेल्फिया से मियामी उड़ान के दौरान हुई. मियामी पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
अमेरिका के न्यू जर्सी से एक 21 साल के भारतीय मूल के शख्स इशान शर्मा को फ्लाइट में कथित तौर पर सहयात्री के साथ मारपीट करने और उसका गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह घटना तब हुई जब शख्स फ्रंटियर एयरलाइंस की एक फ्लाइट से फिलाडेल्फिया से मियामी जा रहा था. मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरते ही शख्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है.
फ्लाइट में मौजूद अन्य लोगों द्वारा हिंसक झड़प का वीडियो लिया गया जो कि अब वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में नज़र आ रहा है कि इशान और कीनू इवांस नामक सहयात्री के बीच ज़ोरदार हाथापाई हो रही है. इस दौरान अन्य यात्री उन दोनों से झगड़ा न करने को बोलते सुनाई दे रहे हैं. वहीं, क्रू मेंबर्स दोनों यात्रियों से सीट पर बैठने का आग्रह कर रहे हैं.
अमेरिकी चैनल WSVN से बातचीत करते हुए कीनू इवांस ने बताया कि इशान के साथ उनका विवाद बिना वजह हुआ. इशान पहले अजीब तरह से हंस रहा था और मौत की धमकी दे रहा था. वो मुझे कह रहा था कि तुम नश्वर आदमी हो, अगर तुम मुझे चुनौती दोगे, तो इसका नतीजा तुम्हारी मौत होगी.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में थम नहीं रहा गन कल्चर का आतंक, नाइट क्लब के बाहर 3 की गोली मारकर हत्या, 16 घायल
इवांस ने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने क्रू मेंबर्स को दी. जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें कहा कि अगर इशान फिर से परेशान करता है तो सहायता बटन दबाकर बुलाएं. इसके कुछ देर बाद ही इशान उनके पास आया, फिर अपना माथा टकराया और गला पकड़ लिया. जिसके बाद मेरे पास बस दो विकल्प बच गए थे. या तो भाग जाओ या ख़ुद की आत्मरक्षा करो.
इस झगड़ में इशान की बाईं आंख के ऊपर कट लग गया है, जबकि इवांस के चेहरे पर खरोचे आईं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस झगड़े के समाप्त होने के बाद इशान अपनी सीट पर लौट गया और ख़ून से सने अपने चेहरे की सेल्फी लेने लगा.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







